बाराबंकी: सामाजिक विज्ञान विषय के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे और अंतिम बैच का उद्घाटन डायट प्राचार्य अमित यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा सामाजिक विज्ञान विषय दुनिया के बारे में जानकारी देने का सबसे सरल साधन है, यदि हम इसका अध्ययन करते हैं तो देश-विदेश की विभिन्न संस्कृतियों के बारे में हमें जानकारी मिलती है। अगर इसका क्रमबद्ध अध्ययन करते हैं तो क्रोनोलॉजी में भी हमें सरलता होती है। हमारी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, राजनीतिक विरासतों को सामाजिक विज्ञान के माध्यम से सरलता से जाना जा सकता है। इस प्रशिक्षण में इस प्रशिक्षण में सामाजिक विज्ञान विषय के क्रमबद्ध अध्ययन और नवीनतम तकनीकियों के बारे में प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी दी जाएगी जिससे विषय वस्तु को सरलता और नई तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत किया जा सके और उन्हें सामाजिक विज्ञान विषय की रोचक विधियों की जानकारी मिल सके। उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रवक्ता अमित राय ने कहा कि हमारा यह प्रयास रहेगा की सभी शिक्षकों को सरलतम तरीका से नवीन गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए जिसका उपयोग वे विद्यालयों में कर सके और सामाजिक विज्ञान विषय के डर को विद्यार्थियों से समाप्त कराया जा सके। नोडल प्रवक्ता सुकेश रंजन श्रीवास्तव के अनुसार इस ट्रेनिंग में चार ब्लाक मसौली बनीकोडर दरियाबाद और निंदूरा से लगभग 200 शिक्षक प्रतिभा कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र के अवसर पर नोडल प्रवक्ता सुकेश रंजन श्रीवास्तव,अमित राय, गीतांजलि सिंह यादव, महेंद्र यादव सहायक अध्यापक रामखेलावन व जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा/रामानंद सागर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *