गोण्डा – गोंडा जनपद के इटियाथोक की रहने वाली दो बच्चों की मां ने अपने ही भांजे को दिल दे बैठी और अब उसी के साथ लेकर चली गई है जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह मामला सिर्फ एक प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि सामाजिक रिश्तों, समाज में कड़वाहट घोल गया है।

इटियाथोक इलाके के परना गांव की रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता युवती मनीषा तिवारी, जो दो बच्चों की मां है, अपने ही 19 वर्षीय भांजे विनीत दीक्षित के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल था। बताया जाता है कि भांजे इस घर में आना-जाना लगा रहता था, क्योंकि ननिहाल में अक्सर बच्चे आया जाया करते हैं लेकिन उसी भरोसे की आड़ में यह रिश्ता समाज की हर मर्यादा को तोड़ गया।


जब पति को इस संबंध की जानकारी हुई तो उसने पहले अपने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन मनीषा अपने फैसले पर अड़ी रही। हालात इतने बिगड़ गए कि दो महीने पहले महिला ने आत्महत्या करने तक का प्रयास किया। परिवार ने किसी तरह मामला संभाला, लेकिन अंततः वह रात आई जब मामी ने आधी रात को भांजे को घर बुला लिया।


भांजे को घर में पकड़ने के बाद भी दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। मामला थाने तक पहुंचा, जहां दोनों ने लिखित रूप से साथ रहने की सहमति जताई। महिला ने अपने पत्र में साफ लिखा कि उसका पति और दोनों बच्चों से अब कोई रिश्ता नहीं है और वह अपनी मर्जी से भांजे के साथ जा रही है। जिसके बाद मामी भांजे सारे बंधनों को तोड़कर एक हो गए। लेकिन दो मासूम बच्चों का भविष्य मां के प्रेम की भेंट चढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed