* MD news बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट आज दिनांक 04.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना कोतवाली परिसर में पतंग की मांझे (विशेषकर चाइनीज़/नायलॉन मांझा) के उपयोग, बिक्री एवं उससे होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपस्थित व्यापारियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि प्रतिबंधित पतंग मांझे का निर्माण, भंडारण, विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः अवैध है । चाइनीज़/नायलॉन मांझे से आमजन, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों एवं पक्षियों को गंभीर चोटें लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं, प्रतिबंधित मांझे की बिक्री अथवा भंडारण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी एवं जनपद रामपुर को चाइनीज़/नायलॉन मांझा मुक्त बनाने के लिये उपस्थित व्यापारियों से सहयोग की अपील की गयी ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *