अधोहस्ताक्षरी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित समस्त कार्यालयों एवं राजस्व न्यायालयों का गहन निरीक्षण।
एमडी न्यूज़ बहुआ यामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
♦️शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं नगर मजिस्ट्रेट के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समस्त कार्यालयों, पटलों एवं राजस्व न्यायालयों का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया गया।
♦️निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, शस्त्र अनुभाग, उपजिलाधिकारी न्यायालय, संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, खाद्य सुरक्षा कार्यालय, कलेक्ट्रेट लाइब्रेरी सहित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया।
एक वर्ष से अधिक अवधि से लम्बित वादों की स्थिति की विशेष समीक्षा करते हुए अधोहस्ताक्षरी द्वारा ऐसे सभी वादों की सतत सुनवाई कर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए।
♦️कलेक्ट्रेट स्थित समस्त राजस्व न्यायालयों में आरसीसीएमएस प्रणाली पर दर्ज लम्बित वादों की अद्यतन स्थिति, वाद निस्तारण की प्रगति, निस्तारित वादों का समयबद्ध ऑनलाइन अपलोड, मांग पत्रों के सापेक्ष पत्रावलियों का प्रेषण तथा पुनरीक्षण वादों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
♦️ स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाए तथा सभी मामलों का गुणवत्तापरक, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
♦️निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति, अग्निशमन यंत्रों एवं सिलेण्डरों की उपलब्धता एवं उनकी वैधता (एक्सपायरी अवधि) की जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
♦️कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार पेंटिंग एवं अन्य सुधारात्मक कार्य कराए जाने के भी निर्देश दिए गए।
♦️विभिन्न पटलों पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्य एवं दायित्वों की जानकारी प्राप्त करते हुए लम्बित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
♦️निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में रखी अलमारियों को खोलकर अभिलेखों की जांच की गई तथा रैण्डम रूप से चयनित पत्रावलियों में की गई कार्यवाही, निस्तारण अवधि एवं अभिलेखीय प्रविष्टियों की क्रॉस-चेकिंग की गई।
अनावश्यक रूप से संरक्षित पुरानी पत्रावलियों को नियमानुसार वीडिंग कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।
♦️कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि इसे एक संग्रहालय (म्यूजियम) के रूप में विकसित किया जाए तथा कार्यालयों में उपलब्ध ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं का समुचित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
♦️इसके अतिरिक्त खाद्य अभिहित अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर छापेमारी के दौरान लिए गए खाद्य नमूनों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लम्बित मामलों में सीजर की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

