एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा – अजीत यादव

गोण्डा- गोंडा जनपद में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अंकित जैन ने विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की बैठक में योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत ई- केवाईसी कर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेवकों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिएकि जिले को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष ई-केवाईसी का कार्य शत प्रतिशत पूरा किया जाए,ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके । आंगनवाङी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा में सीडीओ ने लक्ष्य के अनुरूप सभी आंगनवाङी केंद्रों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, इटियाथोक द्वारा बैठक में सही व अद्यतन सूचना प्रस्तुत न किए जाने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और भविष्य में सटीक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा में बताय गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में कुल2588 आवास स्वीकृति किए गएहैं, जिनमे से 2406 लाभार्थियों को प्रथम किस्त प्रदान की जा चुकी हैl सीडीओ ने वित्तीयवर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के सभी अपूर्ण आवासों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग पर बल दिया। बैठक के अंत मे मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन की मंशा के अनुरूप लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
