जिला चिकित्सालय में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों हेतु अस्थायी पुनर्वास केन्द्र की स्थापना
निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन*।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज पुलिस अधीक्षक रामपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रामपुर के साथ जिला चिकित्सालय परिसर में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों हेतु स्थापित किए जा रहे अस्थायी पुनर्वास केन्द्र के लिए चिन्हित वार्ड का निरीक्षण किया गया।
पुनर्वास केन्द्र का उद्देश्य
यह अस्थायी पुनर्वास केन्द्र उन मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं निराश्रित व्यक्तियों के लिए स्थापित किया जा रहा है, जो विभिन्न अभियानों/उद्धार कार्यवाही के दौरान चिन्हित किए जाते हैं।
केन्द्र का मुख्य उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं मानवीय वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करना है।
चिकित्सकीय एवं सहायक स्टाफ की व्यवस्था
पुनर्वास केन्द्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों की देखरेख, उपचार एवं संरक्षण हेतु आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं सहायक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें प्राथमिक उपचार, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता समय पर उपलब्ध हो सके।
पूर्व में आ रही समस्याएँ
पूर्व में यदा-कदा इस प्रकार के प्रकरण सामने आते रहे हैं, किन्तु अस्थायी पुनर्वास हेतु किसी समुचित व्यवस्था के अभाव में प्रशासन एवं पुलिस को विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
पुनर्वास केन्द्र से होने वाले लाभ
इस अस्थायी पुनर्वास केन्द्र की स्थापना से— मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं निराश्रित व्यक्तियों को अल्प अवधि के लिए सुरक्षित एवं मानवीय आश्रय उपलब्ध हो सकेगा।
उनकी पहचान, चिकित्सकीय उपचार एवं स्थायी पुनर्वास की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा।
प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
ब्लड सैंपल यूनिट का अवलोकन
इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित ब्लड सैंपल यूनिट का भी अवलोकन किया गया।
ब्लड सैंपल यूनिट की स्थापना से विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को हो रही समस्याओं का निराकरण हुआ है तथा अब उन्हें समयबद्ध एवं सुगम रूप से जांच सुविधा उपलब्ध हो रही है।
Chief Minister Office Uttar Pradesh

