अलीगढ़ से कमल शर्मा राजू की रिपोर्ट

जेई निरीक्षण करने पहुंचे थे

नगर निगम के क्षेत्रीय अवर अभियंता (JE) जगवीर सिंह शुक्रवार को निरीक्षण पर निकले थे। उन्होंने देखा कि मीनाक्षी टॉकीज के सामने स्थित रामा देवी भवन में कुछ लोग अवैध रूप से तोड़फोड़ कर रहे हैं। मौके पर न तो पुलिस थी और न ही नगर निगम से कोई अनुमति ली गई थी।

बलपूर्वक तोड़ना अवैध

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन को सूचना दिए बिना बलपूर्वक तोड़फोड़ करना पूरी तरह अवैध है। यह न केवल न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है, बल्कि वहां रह रहे परिवारों की जान जोखिम में डालने जैसा है। दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज करा दी गई है। 40 परिवारों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *