प्रयागराज |* फाफामऊ थाना अन्तर्गत किराये की कोख का मामला सामने आने के बाद Action मे आई पुलिस नें नाबालिग लड़की की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके तीन महिलाओ और एक युवक़ क़ो हिरासत मे लिया हैं, फाफामऊ पुलिस हिरासत मे लिए गए लोगो. से पूछ ताछ कर रही हैं करेली की युवती फलक नें ही नाबालिग लड़की क़ो IVF सेंटर तक ले गई थी इसके लिए IVF सेंटर मे काम करने वाले लोगो नें ही उसका फ़र्ज़ी आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट बना कर जमा किया था जिसमे पीड़ित लड़की क़ो बालिग़ दिखाया गया था DCP कुलदीप सिंह गुनावत नें बताया की पूछ ताछ मे जो तथ्य सामने आये हैं उस पर भी कार्यवाही की जायेगी गौरतलब हैं की फाफामऊ की एक नाबालिग लड़की क़ो आई फोन और 25 हज़ार का लालच देकर उसक़ो सेरोगेट मदर बनाया गया था पीड़ित लड़की की माँ की शिकायत पर जांच शुरू हुई और मामले का खुलासा हुआ, पुलिस जांच मे IVF सेंटर के लोगो की मिलीभगत भी सामने आ गई, अब पुलिस इसके तार कहाँ कहाँ जुडी हैं इसका भी पता लगा रही हैं

रिपोर्ट अनुज कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *