संवाददाता जितेंद्र ठाकुर आगरा मडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट


मथुरा के महावन में किसान परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर दी जान। दीवार पर लिखा मिला खौफनाक सुसाइड नोट। आइए जानते है खप्परपुर गांव की पूरी घटना के बारे में ।

सुबह के 8 बज चुके थे। मनीष (35) के घर के बाहर रोज होने वाली हलचल आज गायब थी। पड़ोसियों को अजीब लगा कि दूधवाला आकर जा चुका था, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंक पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, तो सामने का मंजर देख सबकी रूह कांप गई।

फर्श पर पड़ा मिला पूरा परिवार
कमरे के अंदर मनीष, उसकी पत्नी सीमा (32), दो छोटी बेटियां हनी व प्रियांशी और महज दो साल का मासूम बेटा प्रतीक बेजान पड़े थे। उनके पास ही दूध के खाली गिलास रखे थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि जहर इसी दूध में घोलकर पीया गया था। आठ साल पहले सादाबाद से ब्याह कर आई सीमा और मनीष के हंसते-खेलते संसार का ऐसा अंत होगा, यह किसी ने सोचा न था।

दीवार पर लिखा ‘आखिरी संदेश’
पुलिस की नजर जब कमरे की दीवार पर पड़ी, तो वहां कुछ लिखा दिखा। कोयले से लिखा था ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।’

मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed