गोंडा में अवैध गांजा बिक्री का खुलासा, 786 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तारएमडी न्यूज गोंडा रिपोर्टर- अजीत यादव गोण्डा- गोंडा जनपद के थाना छपिया मे आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से कुल 786 ग्राम गांजा बरामद किया है।आबकारी निरीक्षक अभय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम छपिया थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बभनान के पास प्रवर्तन कार्य कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बभनान रेलवे क्रॉसिंग तिराहे के पास एक गुमटी में छापा मारा गया। मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम राकेश कुमार उर्फ चिरई (32) निवासी ग्राम सबना, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा बताया।तलाशी के दौरान काले रंग की पॉलिथीन में रखी 10 पुड़िया व खुला गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर गांजे का कुल वजन 786 ग्राम पाया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।आबकारी टीम ने नियमानुसार नमूना लेकर शेष माल सील कर दिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी व बरामद माल को थाना छपिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed