रोहित जैन दभेड़ी ब्यूरो प्रमुख बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। की रिपोर्ट


खेड़ा मस्तान स्थित हनुमान मंदिर मेले में आए दो छोटे बच्चे भीड़ के कारण रास्ता भटककर अपने परिजनों से बिछुड़ गए। बाद में दोनों बच्चों को फुगाना फूल के नीचे सुरक्षित अवस्था में बैठा हुआ पाया गया, जहाँ मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चों की देखभाल की।
बच्चों ने बताया कि वे खेड़ा मस्तान – हनुमान मंदिर मेले में आए थे, लेकिन अत्यधिक भीड़ के चलते अपने परिजनों से अलग हो गए। बच्चों द्वारा अपना नाम अन्याय गोली बताया गया है। फिलहाल दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और जिम्मेदार लोगों की निगरानी में हैं।
बच्चों के परिजनों अथवा उन्हें पहचानने वाले किसी भी व्यक्ति से अपील की गई है कि वे तत्काल मोबाइल नंबर 9997149252 पर संपर्क करें, ताकि मासूम बच्चों को शीघ्र उनके परिवार से मिलाया जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed