जनपद बाराबंकी के बहुजन नायक, मान्यवर श्री कांशीराम साहब के साथ बहुजन आंदोलन की शुरुआत करने वाले, उत्तर प्रदेश वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी बाराबंकी के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व मंडल प्रभारी श्री विजय कुमार एडवोकेट जी कई दिनों से लगातार बीमार रहने के कारण मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान रात्रि में उनका दुखद निधन हो गया है, बाबूजी का निधन, बहुजन आंदोलन के सितारा का आज दुखद अंत हो गया है जो विजय कुमार गौतम बसपा के पुराने साथी रहे हैं जिन्होंने कभी कोई पार्टी नहीं बदली और बहुजन समाज पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़े रहे बाराबंकी में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई बहुजन समाज पार्टी में और लोगों को एकत्रित किया विजय कुमार हमेशा अपने समाज में लोगों के साथ सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे इसलिए आज बहुजन समाज के लोग विजय कुमार जी के इस तरह जाने से अत्यंत दुखी हैं जब भी बसपा की सरकार रही है तब बहन जी ने विजय कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जो उन्होंने पूरा किया बाराबंकी जनपद में विजय कुमार ने बसपा के नाम से एक अलग पहचान बनाई। इस दुख की घड़ी में बसपा के दिग्गज नेता और कांग्रेस के नेताओं के साथ पूर्व सांसद पीएल पुनिया बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित सैकड़ो की संख्या में नेता गण उपस्थित रहे और विजय कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
वॉइस ब्यूरो चीफ रामानंद सागर की रिपोर्ट



