*रिपोर्टर :- विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर) लखीमपुर के ग्राम टेडवा में आयोजित तृतीय श्री रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण पवित्र हो उठा।कार्यक्रम का संचालन मंच संचालक प्रेम सागर द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। उनके साथ पंडित श्री राम सुरेश शुक्ला एवं उनके साथियों ने भक्तों को धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से धर्म, आस्था और संस्कारों का महत्व बताया। प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।यज्ञ स्थल पर भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम निरंतर जारी रहा। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के शेष कार्यक्रम भी विधि-विधान के साथ संपन्न किए जाएंगे।पूरे आयोजन में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग देखने को मिल रहा है और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed