12 फरवरी। प्रकाशनार्थ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का 55वाँ वार्षिक जनपदीय सम्मेलन आदर्श इंटर कॉलेज, धारा रोड, अयोध्या में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पंडित सुभाष चंद्रा अध्यक्ष बार काउंसिल, लखनऊ हाई कोर्ट थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री कृष्ण, विभाग प्रचारक, अवध प्रांत तथा विशिष्ट अतिथि रजनीश, नगर प्रचारक, अवध प्रांत, योगेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, अयोध्या मंडल, अयोध्या एवं अनुपम कुमार, लेखाधिकारी (माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा) थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक तिलकधारी सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि ने करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्र निर्माता शिक्षकों की उदासीनता के कारण संघर्षों के बल पर पूर्व में प्राप्त उपलब्धियाँ क्षीण होती जा रही हैं। शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
मुख्य वक्ता ने शिक्षक समाज को संस्कार, राष्ट्रभाव और संगठनात्मक शक्ति के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय ने शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन एवं नवाचार पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से नई शिक्षा नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगर प्रचारक रजनीश ने शिक्षक समाज की एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान, अधिकार और सुरक्षा की लड़ाई संगठन की मजबूती से ही संभव है।
कार्यक्रम के संयोजक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षकों को व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर सामूहिक हितों के लिए संघर्ष करना चाहिए।
सहसंयोजक अनिल कुमार मिश्र ने भारी संख्या में उपस्थित प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन हमारी शक्ति है, शिक्षक एकता हमारी पहचान है।
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संरक्षक तिलकधारी सिंह ने भारी संख्या में उपस्थित शिक्षक जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए “संगठित रहिए और संकल्पित रहिए” का नारा देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
जनपदीय वार्षिक सम्मेलन में संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अवनींद्र कुमार, प्रधानाचार्य, श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज; गुलबहार निषाद, प्रधानाचार्य, जनता इंटर कॉलेज, जयसिंह मऊ; दान बहादुर सिंह, प्रवक्ता, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, सुषमा मिश्रा, सहायक अध्यापिका, आर्य कन्या इंटर कॉलेज; वीरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक, श्री निर्भय सिंह इंटर कॉलेज, रामपुर; सरदा, पीरबख्श प्रवक्ता श्री राम बल्लभा इंटर कॉलेज ड्योढ़ी ,अजय कुमार सिंह, सहायक अध्यापक, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज,ननसा, उदय कुमार पांडेय, सहायक अध्यापक, देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली,तथा राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक, श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज को सम्मानित किया।

रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed