रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा. एम डी न्यूज़ जैदपुर बाराबंकी

जैदपुर बाराबंकी। अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता के चलते आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत सेमरी मे गठित लक्ष्मी स्वय सहायता समूह के अध्यक्ष एव सचिव के बींच छिड़ी जंग के चलते गांव के सामुदायिक शौचालय पर बीते कई महीनो से ताला लटक रहा है

और ग्रामीण खुले मे शौच करने के लिए मजबूर है। केयर टेकर के रूप मे कार्य करने वाली समूह की सचिव को करीब 9 महीने का मानदेय बकाया है।
बताते चले कि विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत सेमरी मे गठित लक्ष्मी स्वय सहायता समूह की अध्यक्ष गायत्री यादव व सचिव नीलम रावत के बींच छिड़ी जंग का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है बर्खास्त ब्लाक मिशन मैनेजर जितेंद्र पटेल की शह पर समूह अध्यक्ष गायत्री यादव ने बगैर कोई सूचना के समूह की बैठक कर सचिव नीलम रावत को समूह से बाहर करते हुए अपनी सास को समूह का सचिव बना दिया जो नियमतः गलत है। सामुदायिक शौचालय के साफ सफाई के रूप मे कार्य करने वाली केयर टेकर नीलम रावत को बीते 9 माह् का बकाया मानदेय नहीं मिला है। पीड़िता ने ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार वर्मा से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक तमाम चक्कर लगाने के बाद भी आज तक बकाये मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है।
( जालसाजी कर खाते से निकाले 36 हजार )
लक्ष्मी स्वय सहायता समूह की अध्यक्ष गायत्री यादव ने समूह की सचिव नीलम को बगैर कोई नोटिस दिये ब्लाक मिशन प्रबंधक जितेंद्र पटेल से सांठगांठ कर फर्जी प्रस्ताव बनाकर अपनी सास को समूह का सचिव बनाकर सास के साथ मिलकर समूह से जुड़ी महिलाओं का 36 हजार रुपये निकाल लिये जिसकी शिकायत नीलम ने खण्ड विकास् अधिकारी मसौली से की है।
( आदेश के बाद भी नहीं जाँच )
बकाये मानदेय को लेकर गत नवम्बर मे केयर टेकर नीलम ने खण्ड विकास अधिकारी मसौली को पत्र दिया खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने केयर टेकर के मानदेय भुगतान को लेकर सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया, ब्लाक मिशन मैनेजर जितेंद्र पटेल व ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार वर्मा को नमित किया था लेकिन कोर्ट की तरह बीते 3 माह से तारीख पर तारीख दी जा रही है जिससे केयर टेकर काफी हताश व परेशान है।
( क्या कहते है ए डी ओ आई एस बी)
सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया ने बताया कि बैठक की तिथि निर्धारित की गयी थी लेकिन काम की व्यस्तता के कारण बैठक नहीं की जा सकी इसी सप्ताह मे बैठक कर मामले का निस्तारण कर दिया जायेगा। रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed