संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं एम डी न्यूज़


बिल्सी। गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा नगर में व्यापक अनुरक्षण कार्य की तैयारी कर ली गई है। सोमवार 16 फरवरी से शुरू होने वाला यह अनुरक्षण कार्य करीब एक पखवाड़े तक चलेगा। इस दौरान बिल्सी टाउन की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी मशीनों, ट्रांसफार्मरों तथा 5 एमबीए पावर ट्रांसफार्मर के रखरखाव का कार्य किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी जेपी राजपूत ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते दिन के समय कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

इसके साथ ही उपखंड अधिकारी ने जानकारी दी कि नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शीघ्र ही विद्युत सब स्टेशन पर एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में स्मार्ट मीटर के लाभ, बिलिंग प्रक्रिया और उपभोक्ता सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अनुरक्षण अवधि के दौरान धैर्य बनाए रखें और घोषित शेड्यूल के अनुसार अपनी दैनिक गतिविधियों की योजना बनाएं।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *