,MD News | बहुआयामी समाचार चैनलजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) बुढ़ाना मुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संजय कुमार वर्मा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) द्वारा थाना सिविल लाइंस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।सबसे पहले एसएसपी द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण किया गया। यहाँ प्राप्त प्रार्थना पत्रों, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों, की गई कार्यवाही तथा निस्तारण से संबंधित अभिलेखों की विस्तार से जांच की गई। इस दौरान एक पीड़िता से शिकायत के संबंध में फीडबैक भी लिया गया, जिसमें पीड़िता ने पुलिस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया।इसके उपरांत एसएसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, मेस, मंदिर परिसर एवं अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण किया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिसकर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने, जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।एसएसपी के इस औचक निरीक्षण से थाना स्टाफ में सजगता एवं कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *