एमडी न्यूज गोंडा रिपोर्टर – अजीत यादव गोंडा -जिले के इटियाथोक कस्बे में स्थित पुराने व सकते विसुही नदी पुल निर्माण को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा पिछले कई दिनों से कार्यक्रम कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है सातवें दिन शुक्रवार को अनोखे तरीके से छात्रों ने विरोध दर्ज किया राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पांडे ने बताया जो यात्री इस पुल से जा रहे थे उनका बीमा किया गया और उनको बताया गया कि की या या पल कई सालपुर बना है और नीचे से काफी कमजोर है जो कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए आप लोग सबसे पहले राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना बीमा करवा लीजिए तब यात्रा करिए उन्होंने बताया कि इस बीमा में 20 लाख की जीवन बीमा किया गया है। जिम्मेदार लोग इस समस्या को देख नहीं रहे हैं तो आप लोग अपनी सुरक्षा स्वयं करें इस अवसर पर सोनू मिश्रा ने बताया कि मैं यही का स्थानीय निवासी हूं ।मैं प्रतिदिन से स्कूल से आता जाता हूं या पल बहुत ही जर्जर है मैंने अपना जीवन बीमा कर लिया है। सुधांशु त्रिपाठी का कहना है कि अपने सुरक्षा को लेकर हमने अपना जीवन बीमा करवा लिया है । विकास द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय छात्र पंचायत के द्वारा उनका बीमा किया गया है मैं स्कूल से रोज आता जाता हूं मुझे रोज स्कूल के गिरने का खतरा लगा रहता है आदित्य बिरला के एंप्लॉय हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह से हम बीमा कर रहे हैं सैकड़ो लोगों का बीमा हो चुका है कार्यक्रम संयोजक युगांक मिश्रा ने बताया कि आज सातवें दिन तक 7821 लोगों ने हस्ताक्षर का समर्थन किया है ।इस अवसर पर राहुल यादव, हिमांशु तिवारी, विनय यादव, सनत द्विवेदी, अजय शर्मा, सत्यम गुप्ता ,रुद्राक्ष तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *