एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा- अजीत यादव

गोंडा – जनपद में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के क्रम में आज विधानसभा गौर क्षेत्र में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पर एक गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक सभागार गौरा चौकी में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार के बजट को विकसित भारत संकल्प को गति देने वाला बताया।

अपने संबोधन में उन्होंने बिंदुवार चर्चा करते हुए बताया कि देश में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के आधुनिकीकरण, रेलवे विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेस-वे नेटवर्क को मजबूत कर उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्रीय संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कृषि क्षेत्र में एआई एवं तकनीकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को मौसम एवं बाजार की जानकारी उपलब्ध कराने, नेशनल वाटरवे की स्थापना, जीवन रक्षक दवाओं पर शुल्क में राहत, प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल, औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण तथा शहरी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों का उल्लेख किया।

विधायक जी ने गौरा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश एवं देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बजट का स्वागत किया।
मुख्य रूप मौजूद रहे राकेश तिवारी जिला महामंत्री बीजेपी, जीतेन्द्र पांडे, राम चन्दर वर्मा, राधिका देवी, विक्रम वर्मा,पप्पू शुक्ला,राजन सिंह, धमेंद्र पाठक, इन्द्र बहादुर वर्मा,पिंकू सिंह,सोहरथ वर्मा, हरिप्रसाद गुप्ता,राम बाबू मिश्रा, राम खेलावन वर्मा,गुलाब चंद वर्मा,विनय वर्मा, पप्पू मौर्य, विश्वनाथ पाठक, राजेश्वरी वर्मा, एवं भारी संख्या लोग मौजूद रहे।

