
*ए.पी.एस. पब्लिक इंटर कालेज, तिराहा सांडी, हरदोई*ए.पी.एस. पब्लिक इंटर कालेज, तिराहा सांडी, हरदोई द्वारा जिले में पहली बार विद्यालय शिक्षा के साथ साथ तकनीकी व मेडिकल के फाउंडेशन तैयारी हेतु ए.पी.एस. विद्यालय ने एक नई पहल के साथ कल प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में “टेक्नो- मेडिकल शिक्षापद्धति को 9वीं से 12वी के छात्रों हेतु अपने विद्यालय में सत्र 2026 से लागू करने हेतु इसका भव्य शुभारंभ एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला के माध्यम से किया गया। यह नई शैक्षणिक पहल कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ की गई, जिसका उद्देश्य नियमित अध्ययन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET एवं JEE की सुदृढ़ तैयारी सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक श्री अरविंद सिंह रहे। इस अवसर पर प्रसिद्ध करियर काउंसलर श्री रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि “टेक्नो मेडिकल क्लासेज़” के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी की सुविधा प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।*प्रबंधन एवं स्टाफ**ए.पी.एस. पब्लिक इंटर कालेज**तिराहा,सांडी , हरदोई*
