एम डी बहुआयामी समाचार संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित भक्ति धाम पर शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। बाद में भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। बाद में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *