एम डी बहुआयामी समाचार संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम रिसौली का मजरा भिलौलिया में शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मैनपुरी से पधारी कथावाचक शिवांगी माधव ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग के दमन का प्रसंग अत्यंत भावपूर्ण और विस्तार से सुनाया। कथावाचक ने कहा कि जब यमुना नदी में कालिया नाग के विष से जल दूषित हो गया और गोकुलवासी संकट में पड़ गए, तब बाल स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना में प्रवेश कर कालिया नाग का मर्दन किया। उन्होंने बताया कि यह प्रसंग हमें यह संदेश देता है कि जब-जब धर्म और समाज पर संकट आता है, तब ईश्वर स्वयं अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं। शिवांगी माधव ने कहा कि कालिया नाग अहंकार और विषैली प्रवृत्तियों का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण का उसके फनों पर नृत्य करना यह दर्शाता है कि अहंकार और बुराई पर सदैव सत्य और धर्म की विजय होती है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह, वीरेश कुमार, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, अमनेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाईअम्बिकापुर 14 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मेघावी नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजनाश् ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो आर्थिक अभावों को मेधावी छात्रों की सफलता के आड़े नहीं आने दे रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण जिले के ग्राम पंचायत भिट्टिकला की होनहार छात्रा ममता राजवाड़े हैं, जो इस योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार रही हैं।