एम डी बहुआयामी समाचार संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढकपुरा मीरापुर में नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर उनका प्रयास निरंतर जारी है और सड़क मार्गों के सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नवीन सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है और लगभग प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसी न किसी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिल्सी विधानसभा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, केपी लोधी, दद्दूराम शर्मा, सुनील शाक्य, उपदेश तोमर, दिनेश यादव, राजवीर यादव, आर्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *