रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)


लखीमपुर खीरी। बेहजम ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टेडवा में आयोजित तृतीय श्री रुद्र महायज्ञ का अंतिम दिन अत्यंत श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कई दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। समापन दिवस पर यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और संतों के प्रवचनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
समापन अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जिला टीम विशेष रूप से टेडवा पहुंची। टीम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विमलेश पांडे ने किया। जिला टीम ने रुद्र यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से चल रहे अनुष्ठानों की जानकारी ली तथा मानस वेदांत संत सम्मेलन में भी सहभागिता की। संतों के प्रवचनों को सुनकर उन्होंने आयोजन की सराहना की और इसे क्षेत्र में धार्मिक चेतना बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया।
जिला टीम के सदस्यों ने यजमानों एवं आयोजकों से वार्ता कर महायज्ञ की व्यवस्थाओं, उद्देश्य और सामाजिक संदेशों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ब्लॉक बेहजम एवं तहसील मितौली की टीम द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों से अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अभिषेक पांडे, अतुल शुक्ला, विनीत तिवारी, युवराज मिश्रा, प्रदीप मिश्रा सहित अनेक पत्रकारगण मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की भव्यता और अनुशासित व्यवस्थाओं की सराहना की।
महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति द्वारा प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *