एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट


दिनांक 14.02.2026 को वादी की तहरीरी सूचना बाबत अभियुक्त गुलफाम पुत्र मुन्ने खां निवासी ग्राम उदयपुर जागीर थाना मिलक जनपद रामपुर द्वारा वादी के नाबालिग पुत्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना व मारपीट कर हत्या कर देना तथा वादी द्वारा अभियुक्त के पिता मुन्ने खान पुत्र नामालूम से पूछने पर घटना से अनभिज्ञता जाहिर करना एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना मिलक पर मु0अ0सं0- 44/26, धारा-140(4)/103(1)/351(3) बीएनएस व 5(I)/5(M)/6 पॉक्सो एक्ट बनाम 02 नफर उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निकट पर्यवेक्षण मे दिनांक 15.02.2026 को थाना मिलक पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त गुलफाम पुत्र मुन्ने खान निवासी ग्राम उदयपुर जागीर थाना मिलक जनपद रामपुर को शाहबाद पटवाई रोड रेवड़ी कला तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
पूछताछ
पूछताछ करने पर अभियुक्त गुलफाम उपरोक्त ने बताया गया कि मैं नशें में था । अपने गांव के ही सात वर्ष के लड़के को चीज दिलाने का लालच देकर खेत पर ले गया । जहां खेत मे उसके साथ गलत कार्य करने लगा तो वह चीखने चिल्लाने लगा । मैने उसके साथ मारपीट की जिससे वह बेदम हो गया । इसी दौरान गांव की तरफ से खेतो में घास लेने महिला आती दिखी जो मेरी तरफ ही आ रही थी तभी मैने फंस जाने के डर से उसे खड़ा किया जो होश में नहीं था । उसको गोद में उठाया तथा सड़क की तरफ लेकर आया । पास के ही खेतो में उसका भाई काम कर रहा था । उसने मेरी गोद में अपने भाई को देखा तो मैने उससे कहा कि लगता है इसे सांप ने काट लिया है, वो अपने भाई को गोद में उठाकर अपने घर ले गया तथा मैं वहां से भाग गया । बाद में पता चला कि उसकी मृत्यु हो गयी है ।
अभियुक्त गुलफाम उपरोक्त करीब 06 माह पूर्व नशा मुक्ति केन्द्र शाहबाद, रामपुर में भी भर्ती रह चुका है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
गुलफाम पुत्र मुन्ने खां निवासी ग्राम ग्राम उदयपुर जागीर थाना मिलक जनपद रामपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक पुष्कर सिंह
उ0नि0 नीरज कुमार शर्मा
हे0का0 895 जागेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed