एमडी बहुआयामी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। एनएसपीबी शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय की ओर से तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम में नि:शुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं वृद्धजनों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की दृष्टि जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण के साथ नेत्र संबंधी परामर्श दिया। जांच के उपरांत 32 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए बरेली स्थित अस्पताल रेफर किया गया। वहीं 50 मरीजों को दृष्टिदोष पाए जाने पर मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और उपचार से नेत्र रोगों से बचाव संभव है। इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, आश्रम संचालक वेदव्यास शर्मा, उदयभान सिंह, आकाश देओल, डॉ. दिलीप सिंह, अनूप कुमार जैन, विनीत ठाकुर, पन्नालाल, शिव गौड़ आदि मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *