महराजगंज/निचलौल राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय, ग्राम रुद्रौली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील पांडेय द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सुनील पांडेय ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, बुनियादी समझ तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में NSS की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को समाज सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिव्य दीपक त्रिपाठी ने भी NSS के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उनके प्रेरक व्याख्यान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें निभाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रीति तिवारी ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सात दिवसीय गतिविधियों की जानकारी दी तथा स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शसत्यकाम पाण्डेय द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय से कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत मनोज सिंह तथा महाविद्यालय से अनुचर पद पर कार्यरत विजय यादव का विशेष सहयोग रहा, जिससे समस्त कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सका।
शिविर के प्रथम दिवस में बड़ी संख्या में उत्साही स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उन्होंने ज्ञानवर्धक व्याख्यानों से लाभान्वित होने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के इस विशेष शिविर का प्रथम दिवस स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *