रिपोर्टर :- विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)

लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र में तैनात PRV 6497 के होमगार्ड चालक श्याम मुरारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह एक इवेंट से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल खीरी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।श्याम मुरारी की असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग और होमगार्ड संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव का बताया।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *