एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा – अजीत यादव

गोण्डा (एमडी न्यूज) – जनपद रेंज के पण्डरी कृपाल में वन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनके द्वारा बिना परमिट/प्रतिबंधित पेड़ों की कटान किया जा रहा है ।
सूत्रों के अनुसार यह लकड़ी माफिया वन विभाग व स्थानीय सालपुर पुलिस से सांठ करके अपने कार्यों को अंजाम देते हैं । जिनका विभागीय सेटलमेंट नहीं हो पता है ऐसे लोगों पर विभागीय लोग कार्रवाई करते हैं। इसी कम में 20.2.2026 को पंडरी कृपाल रेंज की फारेस्ट गार्ड मीरा राजपूत द्वारा गोण्डा उतरौला मार्ग पर शहीद केपी सिंह इण्टर कालेज के समीप अवैध सागौन की लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा । जिस पर कार्रवाई करने के लिए लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली रेंज आफिस ले गयी । इस सम्बंध में मीरा राजपूत द्वारा दूरभाष पर बताया गया कि उक्त प्रकरण में कार्यवाही प्रचलित है डिटेल सुबह बतला पायेंगे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *