MD News – बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

गोवर्धन, जनपद मथुरा,
गोवर्धन क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस जांच जारी, हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल।

यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकता है।

MD News आपको रखे हर खबर से अपडेट…

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed