बिसौली : कम्पोजिट विद्यालय हर्रायपुर में माह जुलाई में शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार का वितरण समाजसेवी व रोटेरियन अनमोल गर्ग के द्वारा किया गया। जुलाई माह में 107 बच्चों ने कोई भी अनुपस्थिति नहीं की सभी बच्चों को स्टेशनरी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रोटेरियन अनमोल गर्ग ने कहा की आप सभी बच्चे मेहनत करें और अपने माता पिता और विद्यालय का इसी प्रकार नाम ऊंचा करें। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध फ्रीजर में वाटर प्यूरीफायर भी लगवाने का आश्वासन दिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की सहायक अध्यापिका चित्रा,हिमानी वार्ष्णेय,हेमलता,अंजुम बुशरा व परवेंद्र सिंह,हरिश्चंद्र,कप्तान सिंह आदि उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *