बिसौली : क्षेत्र के गांव शाह सहावर के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की भूमि पर लेखपाल द्वारा अवैध कब्जा कराने के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी लेखपाल ने दो युवकों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। ग्रामीणों द्वारा एसडीएम ज्योति शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में लेखपाल पर आरोप है कि ग्राम पंचायत की निर्बल वर्ग कालोनी के नाम पर छोड़ी गई जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति से एक लाख रूपए लेकर अवैध रूप से कब्जा करा दिया। वहीं ग्राम पंचायत की ही खलिहान, गांधी पार्क की जमीन पर भी दबंगों का अवैध कब्जा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर लेखपाल ने विपिन व चमन पुत्रगण राकेश सिंह पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा हटवाने व लेखपाल के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में सतेन्द्र, विवेक, मनोज, हेमेन्द्र सिंह, मुनेन्द्र, होराम सिंह, आशुतोष, राकेश आदि ग्रामीण शामिल थे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *