ग्रेटर नोएडा
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रस्तावित आगमन से पूर्व हेलिपैड स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी Medha Roopam ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।
सेक्टर-28 क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लेते समय डीएम मजदूरों के बीच पहुंचीं। वहां एक महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ काम करती मिली। जिलाधिकारी ने बच्चों और उनके परिवार से बातचीत कर हालात की जानकारी ली।


पूछताछ में पता चला कि परिवार मूल रूप से झांसी का निवासी है और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के रोनीजा गांव में अस्थायी रूप से रह रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की जानकारी मिलते ही डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत स्कूल में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही परिवार का राशन कार्ड बनवाने तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए गए।
डीएम ने कहा, “हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। किसी भी बच्चे का भविष्य मजदूरी की मजबूरी में अंधकारमय नहीं होने दिया जाएगा।”
जिलाधिकारी की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जरूरतमंद परिवार को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *