MD News – बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर (वहलना क्षेत्र)
जनपद मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र अंतर्गत वहलना गांव के बाहर संचालित एक ट्रेडिंग कंपनी पर सहारनपुर मंडल से आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। सरसों के तेल, रिफाइंड और राइस ब्रान तेल में बड़े पैमाने पर मिलावट की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
8 नमूने लिए गए, हजारों लीटर तेल जब्त
छापेमारी के दौरान टीम ने सरसों, रिफाइंड और राइस ब्रान तेल के कुल 8 नमूने संकलित किए। मौके से हजारों लीटर तेल टैंकरों में भरा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। साथ ही करीब 17 विभिन्न ब्रांड के रैपर भी बरामद किए गए, जिनसे अलग-अलग ब्रांड के नाम से पैकिंग की जा रही थी।
प्राथमिक जांच में खतरनाक मिलावट की पुष्टि
खाद्य सुरक्षा वैन से की गई प्रारंभिक जांच में सरसों और राइस ब्रान तेल में प्रतिबंधित आरजीमोन तेल, रंग (कलर) और अरंडी का तेल मिलाने की पुष्टि होने का दावा किया गया है। आरजीमोन तेल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक माना जाता है, जिससे जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
सहारनपुर मंडल के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चौधरी, अनंत कुमार, अश्वनी और पूनम शर्मा की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम के साथ खालापार थाना पुलिस भी मौजूद रही।
कंपनी संचालक का पक्ष
ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ने मिलावट के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वे केवल बाहर से तेल मंगाकर अपने ब्रांड में पैक कराते हैं, उत्पादन नहीं करते। हालांकि विभाग का कहना है कि जिन टिनों पर कंपनी के रैपर लगे थे, उन्हीं से नमूने लिए गए हैं, इसलिए ब्रांड की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की ही बनती है।
आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, यदि लैब जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और जनस्वास्थ्य को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।