बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 26 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग से 7 , विकास विभाग से 9 , जिला कृषि विभाग से 3 , समाज कल्याण विभाग से 1 , नलकूप विभाग से 1 , नगर पंचायत से 2 , और अन्य विभाग से 3 , जिसमें से राजस्व विभाग के 5 , शिकायती पत्रों का तत्काल निस्तारण कराया गया। 51 , शिकायती पत्रों को गहनता पूर्वक निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन समाधान दिवसों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक उम्मीद जुड़ी रहती है। और समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है और उन्हें अधिकारियों को शिकायतों का ईमानदारी और गहनता पूर्वक निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिससे आमजन को अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सभी शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतनें के लिए कहा गया। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर तहसीलदार विफुल कुमार सिंह , नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी , पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत , खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *