डी न्यूज विनीत तिवारी लखीमपुर खीरी की रिपोर्ट

शहर के व्यस्ततम LRP चौराहा पर रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी। जैसे ही वाहन चौराहे के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *