एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा -अजीत कुमार यादव

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा मुजेहना ब्लॉक की ग्राम पंचायत धर्मेई के पास हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहे चार युवक कार में सवार थे। गनीमत रही कि सभी युवक सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के विवेक खंड निवासी रोहित मिश्रा अपने तीन दोस्तों के साथ बड़के गांव विशंभरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात सभी लखनऊ वापस लौट रहे थे। रास्ता खोजने के दौरान वे मोबाइल मैप के अनुसार मुख्य सड़क छोड़कर एक अंदरूनी मार्ग पर चले गए। अंधेरा, तीखा मोड़ और गड्ढा बना हादसे की वजह
धर्मेई ग्राम पंचायत के पास अचानक तीखा मोड़ पड़ने और सड़क पर रोशनी की व्यवस्था न होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सड़क संकरी थी और किनारे गड्ढा होने से कार के दो पहिए उसमें चले गए, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। ग्रामीणों की तत्परता से बचे युवक
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार दो युवकों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जबकि दो अन्य को गंभीर चोट नहीं लगी। पहले भी हो चुके हैं हादसे , स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां स्ट्रीट लाइट, चेतावनी बोर्ड और सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed