तहसील प्रशासन में कानून गो ओम प्रकाश के रिटायर होने पर उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने फूल माला और शॉल ओडा कर कानूनगो ओम प्रकाश का किया सम्मान । एसडीएम महिपाल सिंह ने कहा कि हमारे बीच तहसील मैं इनका बहुत ही अच्छा कार्य रहा है आज के दौर में ऐसे व्यक्तियों की जनता को जरूरत है जो ईमानदारी के रूप में निष्पक्ष तरीके से काम को अंजाम दे सकें और जनता का भला कर सके और हम चाहते हैं तहसील प्रशासन में रिटायर होने पर इसी तरह हर उस व्यक्ति का सम्मान समारोह किया जाए जो निष्पक्ष तरीके से जनता के बीच काम करता है । ऐसे व्यक्तियों को जाने के बाद तहसील प्रशासन भी याद करता है और जनता भी याद करती है आखिर में कहा हमारा और आपका मिलना होता रहेगा जब हम को जरूरत पड़ेगी आपको बुलाते रहेंगे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *