सहसवान स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के अमृत पर्व को समर्पित हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया और तिरंगा लहराने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान की भी पुरजोर अपील की गई है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद सहसवान अनुज माहेश्वरी ने 1000 तिरंगा ध्वज प्रदान किए हैं। वही पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए हर घर तिरंगा अभियान के विधान सभा संयोजक भी बनाया गया है। वहीं जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने जनता से आव्हान किया है। कि सभी लोग अपने घरों पर व अपनी दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराएं।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *