हरदोई………….हरदोई जिले में पिछले पांच दिन में बांधों से रोजाना गंगा में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते जिले में बिलग्राम स्थित राजघाट पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 1.2 मीटर नीचे है। जिला प्रशासन गंगा समेत अन्य नदियों के बढ़ते जल स्तर पर लगातार नजर बनाए है। विभाग के अनुसार हाल फिलहाल बाढ़ के आसार नहीं हैं।एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। पिछले पांच दिन से विभिन्न बांधों से गंगा में करीब 11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा समेत अन्य नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी अखिलेश गौतम ने बताया कि राजघाट गेज सेंटर से लगातार बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। राजघाट पर चेतावनी बिंदु गेज 125.810 मीटर है। इसकी तुलना में पानी 123.690 मीटर पर पहुंच गया है। जो चेतावनी बिंदु से अब महज 1.2 मीटर दूर है। बताया कि 12 वर्ष पहले 2010 में यहां पर अधिकतम जल स्तर 126.510 मीटर पर पहुंचा था। इसके बाद से अब तक किसी भी वर्ष राजघाट के गेज सेंटर पर पानी इससे अधिक नहीं पंहुचा है

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *