महराजगंज/निचलौल-राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सरस्वती देवी महाविद्यालय द्वारा इकाई आचार्य रजनीश के मार्गदर्शन में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का सातवाँ दिवस उत्साह, जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय, ग्राम रुद्रौली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम दरश के निर्देशन में किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती एवं माँ भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रथम पाली में “युवाओं में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि नंदनी यादव, महिला उप निरीक्षक, थाना निचलौल ने युवाओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया। साइबर सुरक्षा टीम से कांस्टेबल संजीव सिंह ने फर्जी कॉल, OTP साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने एवं संदिग्ध लिंक से बचने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।


द्वितीय पाली में मुख्य अतिथि बृजेश उपाध्याय, विभागाध्यक्ष (EAEC), सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल ने “अंग्रेजी विषय के माध्यम से कैरियर के विकल्प” विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी भाषा ज्ञान से शिक्षा, प्रशासन, मीडिया, अनुवाद, कॉरपोरेट क्षेत्र एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यापक अवसर प्राप्त होते हैं।


विशिष्ट अतिथि पल्लवी पांडेय, शिक्षा संकाय, सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल ने “सामाजिक समायोजन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास एवं समाज में संतुलित व्यवहार के लिए सामाजिक समायोजन अत्यंत आवश्यक है।


कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम सहित महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील पांडेय, आदित्य सिंह, दिव्य दीपक त्रिपाठी, सर्वेश तिवारी, अवनीश पांडेय, देवेंद्र पांडेय, प्रमोद शर्मा, संदीप कुमार, मनोज यादव, प्रदीप विश्वकर्मा मनोज सिंह विजय यादव एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed