बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर स्थित कटियारा गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कृष्णा गुप्ता पुत्र सचिन गुप्ता और अमित पुत्र बलराम मिस्त्री धमेडी रामनगर निवासी के रूप में हुई है। इस घटना में कृष्णा गुप्ता का पैर टूट गया है।


घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ स्वपनिल सिंह ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त डंपर की तलाश में विधित कार्यवाही शुरू कर दी है पुलिस ने डंपर चालक की तलाश कर रही है। और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। जिसे थाना रामनगर पुलिस टीम ने बड़ी मस्क़त के बाद याता यात बहाल कराया। साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की।

तेज बहादुर शर्मा,मंडल ब्यूरो चीफ

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *