बाराबंकी जनपद के रामनगर थाना परिसर में गुरुवार को नवनिर्मित जनसभा गार का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने फीता काट कर किया शुभारंभ। कार्यक्रम के दौरान पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। लंबे समय से थाना परिसर में जनसभा गार बैठक का अभाव था जिसके कारण फरियादियों एवं अधिकारियों को बैठने में असुविधा होती थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने संयोजन में जनसभागार का निर्माण कराया गया। जिसमें अब थाना परिसर में आने वाले नागरिकों व फरियादियों को बैठने की सुविधा मिल सकेगी। नवनिर्मित हाल को आकर्षित ढंग से सजाया गया तथा इसमें करीब एक दर्जन से अधिक पंखों की व्यवस्था भी किया गया है। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। यह जनसभा गार जनसुनवाई एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर तहसीलदार विफुल कुमार सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय महादेवा चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव पुनीत कुमार कुशवाहा सहित कई पुलिसकर्मी रहे मौजूद।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed