पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 27.02.2026 को थाना रामसेहीघाट पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों 1. मोहम्मद कासिम पुत्र स्व0 मोहम्मद जलील निवासी ग्राम हटिया सिद्धौर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 2. मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद मतीन निवासी सुसवई थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 3. मोहम्मद अकमल पुत्र स्व0 मोहम्मद नफीस निवासी सुसवई थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 4. शहाबुद्दीन पुत्र स्व0 वसीमुद्दीन निवासी भेजन टोला थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को नाला पुलिया बनपुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मोहम्मद कासिम उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस व मोहम्मद कलीम उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस, अभियुक्त मोहम्मद अकमल के कब्जे से 01 अदद अवैध बांका व अभियुक्त शहाबुद्दीन के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू व कुल 04 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0-77/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं तथा जंगलों में चोरी छिपे जंगली जानवरों का शिकार करते थे, आज दिनांक 27.02.2026 को अभियुक्तगण बनपुरवा के जंगल में जंगली जानवर का शिकार करने की फिराक में बनपुरवा के जंगल में आये थे। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- मोहम्मद कासिम पुत्र स्व0 मोहम्मद जलील निवासी ग्राम हटिया सिद्धौर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद मतीन निवासी सुसवई थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- मोहम्मद अकमल पुत्र स्व0 मोहम्मद नफीस निवासी सुसवई थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- शहाबुद्दीन पुत्र स्व0 वसीमुद्दीन निवासी भेजन टोला थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
- एक अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस
- एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस
- एक अदद अवैध बांका
- एक अदद अवैध चाकू
- चार अदद मोटर साइकिल
आपराधिक इतिहास-
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
मोहम्मद कासिम पुत्र जलीस निवासी ग्राम हटिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 11/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 77/2026 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
मोहम्मद कलीम पुत्र स्व० मोहम्मद मतीन निवासी सुसवई थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 77/2026 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
मोहम्मद अकमल पुत्र स्व० मोहम्मद नफीस निवासी सुसवई थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 77/2026 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
शहाबुददीन पुत्र स्व० वसीमुददीन निवासी शेखन टोला थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 77/2026 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश प्रसाद शुक्ला थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- व0उ0नि0 श्री राजकुमार पटेल थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- उ0नि0 श्री देवतानन्द सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- उ0नि0 श्री अश्वनी प्रताप सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- हे0का0 पवन कुमार थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- का0 कृष्णानन्द चौरसिया थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- का0 बालेन्द्र थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- का0 रमापति थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- का0 राम सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- का0 अभिषेक सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
