सेवापुरी । आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के लोहरापुर गांव में 417.08 लाख की लागत से बन रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं छात्रावास का शुक्रवार को दोपहर रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने निरीक्षण किया। इस दौरान रोहनिया विधायक ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्षेत्रीय जनता की मांग पर हमारे अथक प्रयास से हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं छात्रावास के लिए 417.08 लाख रुपया शासन द्वारा स्वीकृति दी गई और पैसा अवमुक्त होते ही पिछले 12 सितंबर 2024 को भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया था जो बनाकर करीब करीब तैयार है ।

कुछ ही दिनों में कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा शिक्षा विभाग को हैंडोवर कर दिया जाएगा। छात्रावास में 100 छात्राओं के रहने की व्यवस्था दी गई है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया और कहा कि इस विद्यालय के खुल जाने से रोहनिया विधानसभा के लोगों को लाभ मिलेगा आगे उन्होंने बताया कि आने वाले सत्र अप्रैल से एडमिशन भी शुरू कर दिया जाएगा।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता पंकज राय, सहायक अभियंता अरुण राय और अभियंता अमरेश बिन्द, मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, ग्राम प्रधान संतोष वर्मा, विनोद पटेल ,श्यामबली, अरविंद कुमार सिंह प्रधानाचार्य, अनिल कुमार मौर्य,आलोक पांडेय,अतुल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed