बिल्सी। हिंदी साहित्य सेवा समिति उत्तर प्रदेश बिल्सी इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह पीठाधीश्वर बलदेव धाम गुधनी ललितेश्वरा नन्द जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।

जिसमें फाग महोत्सव होली के रंग कवियों के संग” थीम पर आधारित सभी कवियों ने अपना काव्य पाठ सुनाया। आयोजक आचार्य ललितेश्वरानंद जी महाराज ने साहित्य सेवा से जुड़े रचनाकारों को सम्मानित भी किया। युवा कवि देव ठाकुर ने सुनाया। फागुन की मस्ती आई है, होली की खुशबू लाई है।

रंगों की इस प्यारी दुनिया में, खुशियों की लहर समाई है।

ओजस्वी जौहरी ने सुनाया, अद्भुत छटा निराली है इस बजरंगी के धाम की, निस दिन सेवा होती है यहाँ भगवन सीताराम की। क्या वर्णन मै करुँगा लोगों शब्द नहीं हैं पास मेरे संग मेरे मिल कर बोलो जय बाला जी भगवान की। गीतकार नरेंद्र गरल ने सुनाया। बूँद-बूँद मिल जायेगी तो दरिया हो जायेगा। ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जायेगा। विष्णु असावा ने सुनाया- प्रेम प्यार की होली का ये पर्व निराला है। तुम भी उस पर डालो गुलाल जिसने रंग डाला है। अन्य कवियो‍ं ने अपनी रचनाओं को सुनाया।
मौके पर ट्री मैन प्रशांत जैन, डॉ नीरज अग्निहोत्री, विष्णु असावा,संदीप मिश्रा,देव ठाकुर,सूरज सागर,सौरभ चौहान, विवेक चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed