मुजफ्फरनगर, थाना खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में
जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना खतौली पुलिस ने आज दिनांक 27.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर 03 अवैध मादक पदार्थ अभियुक्तों को नहर पटरी के किनारे बने कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम दीपक, पुत्र सुरेश चन्द कश्यप निवासी ग्राम बरला। टीटू पुत्र दयाराम निवासी मौहल्ला रामनगर ग्राम बरला थाना छपार, मुजफ्फरनगर। व मंजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम जंझेडी जाटान थान खतौली, मुजफ्फरनगर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *