
एम डी न्यूज़ विशाल गुप्ता जिला संवाददाता की रिपोर्ट
बाराबंकी। माता पिता के कंधो पर चार बहनो की जिम्मेदारी का बोझ कम करने के लिए घर से दूर कनपुर के एक होटल मे रोटी लगाने का काम करने वाले एक 18 वर्षीय किशोर ने होटल मे फ ही फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली घटना की जानकारी मिलते ही घर परिवार मे कोहराम मच गया चारों बहनो के इकलौते भाई की मौत पर बहनो का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के कस्बा मसौली के मोहल्ला ब्लाक कालोनी निवासी मो0 आरिफ उर्फ़ गुड्डू टेलर की चार पुत्रियों मे इकलौता पुत्र शहनवाज उर्फ़ शानू अपने पिता की जिम्मेदारियों मे हाथ बटवाने के लिए कुछ समय पूर्व कानपुर मे एक होटल मे काम करने चला गया जहा वह रोटी पकाने का काम करता था अभी कुछ दिन पहले घर वापस आया था तथा 18 फ़रवरी को पुनः काम पर वापस गया था बीती रात्रि 18 वर्षीय शहनवाज उर्फ़ शानू ने होटल मे ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की भोर घटना की जानकारी मिलते ही घर परिवार को कोहराम मच गया अचानक आयी इस घटना से लोग दहल गये लोगो का रोरोकर बुरा हाल है।
( टूट गयी पिता को सहारे की लाठी बहनो से बिछड़ गया आँखो का तारा भाई )
कस्बा मसौली के मोहल्ला ब्लाक कालोनी निवासी मो0 आरिफ उर्फ़ गुड्डू टेलर की चार पुत्रियों मे मृतक शानू इकलौता पुत्र था बाप की कमाई से किसी तरह चल रहे परिवार मे सहारा बनने वाले ने पिता का बोझ कम करने के लिए कानपुर में होटल मे रोटी पकाने के लिए काम करना शुरु कर दिया पुत्र के रोजी रोटी से लगने पर घर परिवार वाले काफी खुश थे पिछले दिनों घर आये शानू ने ईद मे माता पिता बहनो के लिए अच्छे कपड़े लाने का वादा कर 18 फ़रवरी को कानपुर गया था और शुक्रवार की भोर कानपुर पुलिस की आयी एक काल ने माँ बाप एव बहनो के सपनो को चकनाचूर कर दिया। 22 वर्षीय बहन इत्तशाम, 20 वर्षीय फौजिया, 15 वर्षीय जोया व 10 वर्षीय बहन शकीना का रो रोकर बुरा हाल है और अपने आँखों के तारे भाई को याद कर रो रोकर परेशान है वही पिता मो0 आरिफ के सभी सपने एक क्षण मे खत्म हो गयी बहनो की शादी एव बुढ़ापे मे सहारा बनने वाली लाठी टूट गयी और ऊपर वाले से न्याय की गुहार लगा रहे है ।
