✒️ रिपोर्ट आलोक मालपाणी (ब्यूरो बरेली मण्डल)

सहसवान/बदायूं : डी.पी.(स्नातकोत्तर) महाविद्यालय के आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सातवें दिन खंदक स्थित प्राथमिक विद्यालय में समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में सतत विकास, सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की चेतना विकसित करना रहा।

● कार्यक्रम की शुरुआत-समापन समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ।इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने सराहा। समारोह के अध्यक्ष श्री रमेश ग्राम प्रधान खंदक का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भारत सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अक्षिता यादव व विशिष्ट अतिथि प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती सुमन कुमारी का स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान श्री रमेश कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, अनुशासन एवं जिम्मेदारी का बोध भी कराती है। ऐसे विशेष शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

मुख्य अतिथि श्रीमती अक्षिता यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि NSS जैसे कार्यक्रम स्वयंसेवकों को समाज से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं तथा सतत विकास के लक्ष्यों को साकार करने मे सहायक सिद्ध होते है।समापन कार्यक्रम में प्राचार्य डा. भारत सिंह ने समाज सेवा के लक्ष्य की ओर प्रेरित रहने के लिए आशीर्वाद दिया और कहा कि समाज सेवा ही सच्ची सेवा है। सभी को अपने सामाजिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम का सफल संचालन NSS प्रभारी दिव्यांश सक्सेना एवं अवंतिका चाडंक द्वारा किया गया।समापन अवसर पर NSS स्वयंसेवकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मानित स्वयंसेवकों में शिशुपाल, रंजीत, विमला, सरिता राजपूत, प्रियंका, वृंदा माहेश्वरी रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को भविष्य में भी सेवा कार्यों से जुड़े रहने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के डा. महीपाल सिंह, डा. मुकेश कुमार सिंह, श्री विनोद यादव, डा. नीलोफ़र खान, नितिन माहेश्वरी सहित सभी साथी शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed