✒️ रिपोर्ट आलोक मालपाणी (ब्यूरो बरेली मंडल)

बदायूँ/उत्तर प्रदेश : जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन बदायूँ के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान सलारपुर बदायूँ परिसर में हुआ। रोजगार मेले के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द गुप्ता व विशिष्टि अतिथि वर्षा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया गया। 1352 का युवाओं का चयन किया गया।मेले में कुल 24 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 2742 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। जिसके सापेक्ष 1352 का युवाओं का चयन किया गया।

मुख्य अतिथि ने मेले में चयनित 40 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया व लाभार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना दी।सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि जो जिस व्यक्ति का दायित्व वह उसे पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएगा, तो भारत एक दिन विश्वगुरु बनेगा। अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा।जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि सभी युवा बेरोजगार इस मेले का लाभ लेकर अपना भविष्य सुंदर बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ सभी वर्गां को प्रदान किया जा रहा है।

रोजगार मेले में नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई एस0 के0 वार्ष्णेय, जिला सेवायोजन अधिकारी एस0के0 यादव, जिला कौशल प्रबंधक मो0 एहतिशाम व ओमकार नाथ तिवारी, प्रभारी आई0टी0आई0 बदायूँ व समस्त सेवायोजन स्टाफ अन्य समस्त स्टाफ एव प्रशिक्षण प्रदाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed